Saturday, September 5, 2009

मिलावट

विष खाकर भी
आदमी अब
मरता नही है
कितनी भी कड़वी बात कहो ,
किसी का मन
दुखता नही है,
कैसी भी दो गाली
पदासीन व्यक्ति हिलता नही है ,
फासी तक की बात से
भ्रष्ट डरता नही है ,
क्या इसीलिए प्रभु
प्रार्थना से तुम्हारा मन
अब पसीजता नही है ???